*विशाल 41 फीट शिवलिंग के दिव्य दर्शन 25 अप्रैल से*
गंजबासौदा,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय चर्च वाली गली बरेठ रोड स्थित सेवा केंद्र द्वारा गंजबासौदा शहर में पहली बार 41 फीट की विशाल शिवलिंग दर्शन होने जा रहे हैं जिसमें व्यसन मुक्त चित्र प्रदर्शनी, सहज राजयोग चित्र प्रदर्शन, देवी देवताओं की चेतन्य झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शिव परमात्मा की आरती व मेडिटेशन अनुभूति शिविर दिनांक 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक स्थान चर्च वाली गली बरेठ रोड स्थित सेवाकेंद्र पर रखा गया है। गंजबासौदा नगर वासियों के लिए यह सुनहरा अवसर 41 फीट की ज्योति स्वरूप शिवलिंग के दिव्य दर्शन हेतु हार्दिक ईश्वरीय निमंत्रण है शिविर का उद्घाटन शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें