तीसरी मंदिर चोरी का खुलासा: 12 चांदी के छत्र बरामद, ₹2.2 2 आरोपी गिरफ्तार - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

तीसरी मंदिर चोरी का खुलासा: 12 चांदी के छत्र बरामद, ₹2.2 2 आरोपी गिरफ्तार

तीसरी मंदिर चोरी का खुलासा: 12 चांदी के छत्र बरामद, ₹2.20 लाख का मशरूका जप्त – 2 आरोपी गिरफ्तार*
गंजबासौदा,
दिनांक 01.04.2026 को थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री कालसेन भैरव मंदिर, गंजबासौदा से 13 चांदी के छत्र चोरी होने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 145/26 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा  के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी गंजबासौदा श्रीमती शिखा भल्लावी के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपियों एवं चोरी गए माल की तलाश हेतु विशेष टीम गठित की गई।
*तकनीकी जांच और पूछताछ से मिली सफलता:*
टीम द्वारा कस्बा गंजबासौदा में करीब 70 सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई तथा 40 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
पुलिस द्वारा संदेही आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 13 में से 12 चांदी के छत्र बरामद किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹2,20,000/- है।

*गिरफ्तार आरोपी:
👉राम सोनी पिता राजेन्द्र सोनी, उम्र 25 वर्ष, निवासी गांधी चौक, गंजबासौदा, जिला विदिशा
👉आयुष सोनी पिता दिनेश सोनी, उम्र 25 वर्ष, निवासी गांधी चौक, गंजबासौदा, जिला विदिशा
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक  मनोज दुवे, प्रधान आरक्षक दिव्यक्रांति भार्गव, प्रधान आरक्षक सियाराम, आरक्षक रामनिवास मीना, आरक्षक राहुल झा एवं आरक्षक ऋषभ श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विदिशा पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध सतत प्रभावी कार्रवाई जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज