डायल-112 की तत्परता से बची मासूम की जान: सूखे कुएं से नवजात को सुरक्षित निकाला - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

डायल-112 की तत्परता से बची मासूम की जान: सूखे कुएं से नवजात को सुरक्षित निकाला


डायल-112 की तत्परता से बची मासूम की जान: सूखे कुएं से नवजात को सुरक्षित निकालकर दी नई ज़िंदगी

कुरवाई / 
अशोक त्यागी 
थाना कुरवाई (मेहलुआ चौकी) क्षेत्र अंतर्गत डायल-112 (FRV-13) को सुबह लगभग 09:10 बजे इवेंट प्राप्त हुआ, जिसमें ग्राम परासरी के एक कॉलर द्वारा सूचना दी गई कि गांव के एक सूखे कुएं में एक नवजात शिशु जीवित अवस्था में पड़ा हुआ है और रो रहा है।
सूचना प्राप्त होते ही उक्त जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराई गई तथा उनके निर्देशन में डायल-112 टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। FRV-13 के पायलट नरेंद्र दांगी एवं स्टाफ आरक्षक नेतराम अहिरवार द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि एक नवजात शिशु सूखे कुएं में पड़ा हुआ है।
पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए साहस और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए नवजात शिशु को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला और तुरंत शासकीय अस्पताल कुरवाई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा परीक्षण उपरांत शिशु को पूर्णतः स्वस्थ बताया गया।
समय रहते की गई इस मानवीय और त्वरित कार्रवाई से एक मासूम की जान बचाई जा सकी। थाना पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस की इस सराहनीय पहल ने एक बार फिर यह साबित किया है कि पुलिस सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता के साथ हर परिस्थिति में आमजन के साथ खड़ी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज