मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में 30 जून तक करें आवेदन - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में 30 जून तक करें आवेदन

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में 30 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

विदिशा, 
     मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना वर्ष 2026-27 के लक्ष्य जिले को प्राप्त हो हुआ है। वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजनान्तर्गत नवीन आवेदन एमपी ऑनलाईन/ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किये जाने के संबंध में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महा प्रबंधक द्वारा बताया गया कि
वर्ष 2026-27 हेतु योजनान्तर्गत नवीन आवेदन को
samast.mponline.gov.in पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक 30 जून के पहले ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजनान्तर्गत पात्रता व शर्तें -
   न्यनतम शैक्षणिक योग्यता - 8वीं उत्तीर्ण, आयु सीमा18 से 45 वर्ष (स) आय सीमा पारिवार की वार्षिक आय 12 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए। परियोजना लागत व्यवसाय (खरीदने-बेचने) एवं सेवा कार्य हेतु 50 हजार से 25 लाख तक।
उद्योगों (निर्माण कार्य) हेतु 50 हजार से 50 लाख तक।
वित्तीय सहायता -
   योजनान्तर्गत सभी वर्ग के हितग्राहियों को बैंक द्वारा वितरित ऋण राशि पर 3 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से ब्याज अनुदान, अधिकतम 7 वर्षों तक दिया जायेगा। ब्याज अनुदान की
राशि प्रतिपूर्ति के रूप में त्रैमासिक आधार पर प्रदान की जायेगी।ऋण गांरटी फीस प्रचलित दर से अधिकतम 7 वर्षों तक प्रतिपूर्ति के रूप में देय होगी।
योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज -
    8 वीं पास की अंकसूची या उससे अधिक, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, पेन कार्ड, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, कोटेशन,
प्रोजेक्ट रिपोर्ट, पासपोर्ट साईज फोटा, आय प्रमाण पत्र / आय संबंधी दस्तावेज, समग्र आईडी और जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य हैं आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज