जिला कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित, राजकुमार नरवरिया बने जिला महामंत्री
मुंगावली ,
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए अशोकनगर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के उपरांत जारी की गई इस सूची में स्थानीय सक्रिय कार्यकर्ताओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। संगठन द्वारा जारी सूची में राजकुमार नरवरिया को जिला कांग्रेस कमेटी का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। नरवरिया की नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। उनकी नियुक्ति को जिले में पार्टी के जमीनी आधार को मजबूत करने और युवाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा अनुमोदित इस कार्यकारिणी में समन्वय और सक्रियता पर विशेष ध्यान दिया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आगामी चुनौतियों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रखरता से उठाने के लिए ऊर्जावान चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजकुमार नरवरिया को जिला महामंत्री बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें