संस्कृत भारती गंजबासौदा के तत्वावधान में आयोजित संस्कृत संभाषण शिविर का हुआ समापन नगर में चल रहे सप्त दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें सामाजिक लोग,शिक्षक एवं बच्चों ने सात दिन में संभाषण सीखा एवं अतिथियों के समक्ष संस्कृत भाषा में अपनी प्रस्तुति दी तथा वहीं आगामी 7मई से प्रांरभ हो रहे संस्कृत प्रबोधन वर्ग के लिए पंजीयन करा कर अपना स्थान निश्चित किया कार्यक्रम में पधारे हुए गणमान्य जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश तनवानी हार्डवेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने की मुख्यातिथि बालकृष्ण प्रजापति प्राध्यापक संजय गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष, विशिष्टातिथि हरिओम दुबे, सारस्वतातिथि पुरुषोत्तम यादव, बैजनाथ कुशवाह एवं संस्कृत भारती के कार्यकर्तागण सम्मिलित हुए कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र सेन ने किया आभार व्यक्त संस्कृत विद्वान विनोद शर्मा ने किया अतिथियों का स्वागत पं अनिल चतुर्वेदी एवं अभिलाषा चतुर्वेदी ने किया वेद पाठ विपिन शर्मा ने किया सरस्वती वंदना नैन्सी तिवारी, तनिष्का तिवारी ने की धययमंत्र शानू विश्वकर्मा ने किया हिमांशी चतुर्वेदी, ख्याति चतुर्वेदी ने संस्कृत संभाषण शिक्षण विधि का अभ्यास कराया,आदित्य चतुर्वेदी ने सप्त दिवसीय शिक्षण का प्रतिवेदन वाचन किया, शिविर शिक्षिका अभिलाषा चतुर्वेदी एवं संगीता राजपूत रही सोहित व्यास, घनश्याम कोरी, विमलेश लोघी शकुन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे
गंजबासौदा,।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें