शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 9 व्यापारी गिरफ्तार, व्यापार महासंघ के हस्तक्षेप के बाद मिली जमानत - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 9 व्यापारी गिरफ्तार, व्यापार महासंघ के हस्तक्षेप के बाद मिली जमानत

 शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 9 व्यापारी गिरफ्तार, व्यापार महासंघ के हस्तक्षेप के बाद रात्रि 11 बजे SDM कोर्ट ने दी जमानत.
विदिशा,
व्यापार महासंघ के नव निर्वाचित महामंत्री नरेंद्र सोनी एवं उपाध्यक्ष आशीष महेश्वरी ने  व्यापारी हित में पहले घटनाक्रम में कल रविवार  रात्री 9.30 बजे जैसे ही जानकारी आई की कुछ व्यापरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं.व्यापार महासंघ महामंत्री  नरेंद्र सोनी आशीष महेश्वरी को साथ लेकर थाने पहुचे.  वहॉं पर व्यापरियों ने बताया कि खरी फाटक मैन रोड पर शराब दुकान खोली जा रही हैं तब वहाँ के व्यापरियों ने मैन रोड पर दुकान खोलने  का विरोध किया जबकि ठेकेदार ने स्थानीय लोगों  के कहने पर शराब कि दुकान गली में खोलने को तैय्यार था औऱ दुकान गली में खुल भी गई थी.  परंतु पता नही आबकारी अधिकारी किसी के दबाब में या अन्य किसी वज़ह से शराब की दुकान मैन रोड पर खुलवाना चाहते हैं. जैसे ही स्थानीय व्यापारियों को मालूम हुआ कि गली में खुली शराब की दुकान मैन रोड पर आ रही हैं तभी सारे व्यापरियों ने शाम को विरोध किया . विरोध के स्वर लगातार बढ़ रहे थे तभी सिविल लाइन थाने के T.I. अपने बल के साथ मोके पर पहुंच चुके थे. लगातार विरोध के स्वर तीखे हो रहे थे तब सिविल लाइन पुलिस करीब 9 व्यापारियों को गिरफ्तार कर थाने ले गए और उन सभी व्यापारियों पर मुकदमा कायम कर  दिया गया था. रात्री करीब 9.30 बजे व्यापार महासंघ के महामंत्री नरेंद्र सोनी एवं आशीष महेश्वरी रात्री को ही सीधे थाने पहुंचकर व्यापरियों के हाल चाल जाने एवं उनको छुड़वाने के लिए T.I श्री  आर. के. मिश्र से बात करने पर ज्ञात हुआ कि सभी व्यापरियों पर मुकदमा कायम हो चुका है. तब महासंघ के अध्यक्ष श्री राजेश जी जैन एवं महामंत्री नरेंद्र सोनी ने सिविल लाइन T.I श्री मिश्र जी से रात को ही SDM कोर्ट में पेश करने की मांग की एवं रात्री 10 .30 बजे पेश  किया गया. 
महासंघ के पदाधिकारियों ने श्री क्षितिज जी शर्मा से बात कर रात को ही व्यापरियों को छुड़वाने कि बात की अध्यक्ष राजेश जी एवं नरेंद्र सोनी से चर्चा उपरांत SDM श्री शर्मा जी ने  रात को ही SDM कोर्ट खुलवाया एवं सभी व्यापरियों को रात्री 11 बजे जमानत कराकर रिहा कराया गया.महामन्त्री नरेंद्र सोनी ने कहा कि किसी भी व्यापारी को परेशान नहीं होने दिये जायगा.
व्यपारी कि एवं व्यापरियों के हितों की रक्षा करना ही हमारा प्रथम कर्त्तव्य हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज