मेडिकल स्टोर्स पर छापामार कार्रवाई, एक दुकान सीलबंद, कई में अनियमितताएं उजागर - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

मेडिकल स्टोर्स पर छापामार कार्रवाई, एक दुकान सीलबंद, कई में अनियमितताएं उजागर

गंज बासौदा में मेडिकल स्टोर्स पर छापामार कार्रवाई, एक दुकान सीलबंद, कई में अनियमितताएं उजागर 

 गंजबासौदा,
कलेक्टर  अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार एवं एसडीएम श्रीमती अनुभा जैन के मार्गदर्शन में  गंज  बासौदा स्थित मेडिकल स्टोर्स का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई के दौरान तीन मेडिकल स्टोर्स में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए।
निरीक्षण के दौरान नई बस स्टैंड स्थित दिव्यांका मेडिकल स्टोर को तत्काल प्रभाव से सीलबंद कर दिया गया। जांच में पाया गया कि दुकान का रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट अनुपस्थित था, साथ ही दवाइयों का कोई विधिवत सेल्स रिकॉर्ड भी संधारित नहीं किया जा रहा था। इसके अतिरिक्त दुकान का ड्रग लाइसेंस भी एक्सपायर हो चुका था, जिसका नवीनीकरण नहीं कराया गया था।
इसी प्रकार गौर मेडिकल स्टोर, पचमा रोड एवं कृतिका मेडिकल स्टोर, इमली चौराहा को थोक दवा विक्रय का लाइसेंस तो स्वीकृत है, लेकिन निरीक्षण के दौरान यहां भी दवाइयों के विक्रय का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं पाया गया। संबंधित संचालकों को दुकान में संग्रहित दवाइयों के क्रय एवं विक्रय से संबंधित बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
निर्देशानुसार जिले में बिना रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट के दवा विक्रय, रिकॉर्ड संधारण में लापरवाही एवं अवैध रूप से थोक दवा विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध औषधि निरीक्षक, विदिशा द्वारा लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है।
अब तक की कार्रवाई के अंतर्गत ब्लॉक बासौदा में 14, ब्लॉक सिरोंज में 16, ब्लॉक विदिशा में 8, ब्लॉक कुरवाई में 3 तथा ब्लॉक लटेरी में 1 दवा विक्रय लाइसेंस निलंबित/निरस्त किया जा चुका है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जन स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।       

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज