आरक्षक (बैंड) भर्ती 2026 के प्रचार-प्रसार हेतु पुलिस बैंड का विदिशा में विशेष कार्यक्रम
विदिशा,
मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक (बैंड) भर्ती वर्ष 2026 के अंतर्गत कुल 679 पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 05.04.2026 से 19.04.2026 तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उक्त भर्ती के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 7वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, भोपाल के पुलिस बैंड दल द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय, विदिशा की उपस्थिति में दिनांक 09.04.2026 को विशेष प्रचार-प्रसार कार्यक्रम/प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें