गंजबासौदा,
आज पावन हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर गंजबासौदा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बजरंग दल अखाड़ा द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं जुलूस का आयोजन बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया।
यह शोभायात्रा गांधी चौक से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए पूरे गंजबासौदा शहर की शोभा बढ़ाती हुई आगे बढ़ी। नगर के समस्त समाज बंधुओं एवं सभी राजनीतिक दलों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को अत्यंत भव्य और आकर्षक बना दिया।
इस पावन अवसर पर नामदेव समाज – नामदेव विकास संगठन के पदाधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगाए।
हनुमान जी से प्रार्थना है कि वे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और सभी को सुख-समृद्धि एवं बल-बुद्धि प्रदान करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें