शराब ठेकेदार की धमकी के बाद प्रदर्शन कारी युवकों की चेतावनी उग्र होगा आंदोलन 1 किलोमीटर दूर शिफ्ट करने की मांग - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 19 अप्रैल 2026

शराब ठेकेदार की धमकी के बाद प्रदर्शन कारी युवकों की चेतावनी उग्र होगा आंदोलन 1 किलोमीटर दूर शिफ्ट करने की मांग

युवक ने दी आत्मदाह की चेतावनी
1 किलोमीटर बाहर शिफ्ट हो कलारी
गंज बासौदा,
वर्षों  पुरानी मांग को लेकर धरने पर बैठे लोगों को अब धमकी मिलना शुरू हो गई है 
बड़े बड़े नेता मुख्यमंत्री जिस कलारी को नहीं हटवा पाये अब यह युवक हटवा ने की ठान चुके हैं 
स्टेशन क्षेत्र में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर पिछले 21 दिनों से धरना जारी है इस दौरान एक युवक को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है जानकारी अनुसार युवक ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो वह आत्मदाह कर लेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी
धरने पर बैठे युवकों का कहना है कि स्टेशन क्षेत्र से शराब की दुकान हटाई जाए अन्यथा वे उग्र आंदोलन और चक्का जाम करेंगे आरोप है कि शराब ठेकेदार के मैनेजर ने धरना स्थल पर पहुंचकर युवकों को जान से मारने की धमकी दी जिससे इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया शनिवार रात की बताई जा रही है जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और देर रात तक स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया बताया जा रहा है कि शराब ठेकेदार के मैनेजर संतोष सिंह ने युवकों को धमकाया और मैनेजर ने जान से मारने की धमकी दे डाली

फिलहाल धरना जारी है और प्रदर्शनकारी शराब की दुकान हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं धरने पर बैठे युवकों का कहना है कि जब तक शराब की दुकान नहीं हटेगी उनका आंदोलन जारी रहेगा जानकारी अनुसार कलारी को कुछ ही सामने शिफ्ट करने का चल रहा है लेकिन वह भी नियम विपरीत है कलारी को स्टेशन क्षेत्र से 1 किलोमीटर बाहर किया जाये 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज