लटेरी,
अवैध वसूली और नियमों की खुली धज्जियां उड़ाने वालों पर आखिरकार प्रशासन का शिकंजा कस ही गया। आबकारी विभाग विदिशा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लटेरी के मदन खेड़ी चौराहा पर संचालित शराब दुकान को सील कर दिया। इस दुकान पर एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। गरीब और आम उपभोक्ताओं की जेब पर लगातार डाका डाला जा रहा था, लेकिन जिम्मेदारों की चुप्पी सवालों के घेरे में थी। अचानक हुई जांच में टीम ने पाया कि दुकान संचालक खुलेआम ओवररेटिंग कर रहा था। रेट लिस्ट तक सही तरीके से प्रदर्शित नहीं थी और ग्राहकों से मनमाने पैसे वसूले जा रहे थे।
आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर
दस्तावेजों की जांच की
स्टॉक का मिलान किया
और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर दुकान को तत्काल सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोगों में राहत की लहर है। लंबे समय से लोग इस लूट से परेशान थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें