राष्ट्रपति द्वारा विदिशा कलेक्टर भार्गव को किया गया पुरूस्कृत
विदिशा,
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा दिल्ली के विज्ञान भवन में विदिशा कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री विजय सिंह सराटिया को डिजिटल रिकार्ड संधारण के कार्यों में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्यों के संपादन पर 18 जुलाई को पुरस्कृत किया गया है।
भारत सरकार द्वारा डिजीटल इंडिया लैंड रिकार्ड माइग्रेशन प्रोग्राम के तहत विदिशा जिले में शत प्रतिशत डिजीटल रिकार्ड संधारण होने पर विदिशा जिला भूमि सम्मान पुरस्कार (प्लेटिनम ग्रेड सर्टिफिकेट) के लिए चयनित हुआ था।
लक्ष्य से अधिक राशि जमा कराने पर सम्मानित हुए कलेक्टर श्री भार्गव
वीडियो/साभार*
विदिशा जिले में सैनिक कल्याण राशि लक्ष्य से अधिक जमा कराने पर महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल के द्वारा कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव को सम्मानित किया गया है। उक्त प्रशस्ति पत्र संयुक्त कलेक्टर श्री बृजेश सक्सेना के द्वारा भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर प्राप्त किया गया है।
गौरतलब हो कि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव को उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है वह दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें