जगन्नाथ महाप्रभु के भोग के लिए पचमा में तैयार हो रहे हैं मिट्टी के बर्तन तैयारी जोरों पर - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 6 अप्रैल 2024

जगन्नाथ महाप्रभु के भोग के लिए पचमा में तैयार हो रहे हैं मिट्टी के बर्तन तैयारी जोरों पर

*जगन्नाथपुरी से आएंगे आचार्य और रसोईया, मिट्टी के बर्तनों में लगेगा भोग*
*जगन्नाथ महाप्रभु के भोग के लिए पचमा में तैयार हो रहे हैं मिट्टी के बर्तन*

*गंजबासौदा
उड़ीसा के जगन्नाथपुरी में जिस तरह भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की सेवा और पूजा की जाती है उसी पद्धति पर नौलखी आश्रम में विराजमान होने जा रहे भगवान जगदीश स्वामी के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्रतिष्ठा के लिए वेत्रवती घाट पर 33 कुंडीय यज्ञशाला के अलावा एक और यज्ञशाला बनाई जा रही है जिसमें केवल महाप्रभु जगन्नाथ की प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। महाप्रभु की प्रतिष्ठा के लिए जगन्नाथपुरी से 10 आचार्य के अलावा और एक रसोईया भी आएगा जो की महाप्रभु का भोग तैयार करेगा। जगन्नाथपुरी में महाप्रभु का भोग मिट्टी के जिन बर्तनों में तैयार होता है। उसी तरह के 100 से अधिक इन बर्तनों को ग्राम पचमा में तैयार कराया जा रहा है। भोग तैयार होने के बाद केले के पत्तों और मिट्टी के बर्तनों में भगवान को भोग परोसा जाएगा। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष शशि अनिल यादव ने नौलखी आश्रम पहुंचकर नगर पालिका द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कर्मचारियों को निर्धारित जिम्मेदारियां में किसी भी तरह की कोताही ना बरतने के निर्देश दिए। 
मालूम हो कि वेत्रवती घाट पर भगवान सीताराम दरबार के साथ भगवान जगदीश स्वामी,बलभद्र और बहन सुभद्रा सहित अन्य देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा का विराट महोत्सव 10 अप्रैल से भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होने जा रहा है जो कि 20 अप्रैल तक चलेगा। इस आयोजन में पहली बार 1200 किलोमीटर की पदयात्रा कर जगन्नाथपुरी से श्रद्धा और भक्ति आस्था के साथ आए भगवान जगदीश स्वामी के नवीन विग्रहों  की भी प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। भगवान जगदीश स्वामी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर के समीप ही एक कुंडीय यज्ञशाला बनकर तैयार हो चुकी है जिसमें महाप्रभु के विग्रह रखे होंगे जहाँ प्रतिदिन वेद मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जगन्नाथ स्वामी के विग्रह की स्थापना के यजमान मनीष पाठक और सीताराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के यजमान नरेश गुप्ता हैं। श्री पाठक ने बताया कि महाप्रभु की प्राण प्रतिष्ठा की पद्धति पूरी तरह से जगन्नाथपुरी में होने वाली प्रतिष्ठा के अनुसार अपनाई जा रही है। महाप्रभु की सेवा और प्रतिष्ठा में कोई कमी ना रहे इसके लिए आश्रम के महंत राम मनोहरदास महाराज ने  विशेष ध्यान रखा है। उड़ीसा के ही पुजारियों के मार्गदर्शन में प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न होगा। 
*नौलखी पहुंचकर नपा अध्यक्ष ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा* आश्रम पर आयोजित हो रहे विराट प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में नगर पालिका द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष शशि अनिल यादव आश्रम पहुंची। उन्होंने नपा के कर्मचारियों को निर्देश दिए की वह व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की कोताही ना बरते। महोत्सव में शामिल होने के लिए आ रहे श्रद्धालुओं, संतों के लिए पर्याप्त पानी,सफाई व्यवस्था उपलब्ध रहे इसके लिए नपा के कर्मचारी पूरे समय मुस्तैद रहें। 
*मेले में आ रहे हैं गुजरात, रतलाम,मंडला और राजस्थान के झूले*
नौलखी पर आयोजित हो रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में राम कथा रासलीला के अलावा मेले का भी आयोजन हो रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज