संपूर्णता अभियान के शुभारंभ पर राज्यपाल का हुआ आगमन
विदिशा,
गंजबासोदा जनपद की ग्राम पंचायत डिंडोली में एकीकृत शाला, शासकीय माध्यमिक शाला डिंडोली के प्रागंण आयोजित संपूर्णता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल का आगमन हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शमशाबाद विधायक सर्यप्रकाश मीणा, विदिशा विधायक मुकेश टंडन, कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्र सहित नगर पालिका अध्यक्ष शशि अनिल यादव, जनपद अध्यक्ष नीतू देवेन्द्र सिंह रघुवंशी भी मुख्य रूप से उपस्थित थीं।
राज्यपाल के आगमन को लेकर पूर्व से ही विदिशा कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, एसपी दीपक शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ योगेश भर सट सहित एसडीएम विजय राय, एसडीओपी मनोज कुमार मिश्रा ने तैयारियों का जायजा लेकर पुख्ता इंतजाम किए थे।
उक्त कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विकसित भारत अन्तर्गत सरकार खुद योजना का लाभ देने आपके द्वार आई है। मांचसीन सभी लोगो ने संपूर्णता अभियान के फोल्डर का विमोचन किया।ग्राम में सुबह 7 बजे कलश यात्रा प्रभात फेरी निकाली गई, छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी। साथ ही संपूर्णता रथ को हरी झंडी दिखाकर राज्यपाल ने रवाना किया। कार्यक्रम में पीएम जनमन योजनाओं के हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, स्व सहायता समूह की महिलाओं को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया, पात्रता पर्ची वितरित की गई, राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं शिक्षा विभाग की योजनाओं, सिकल सेल कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी सहित अन्य योजनाओं के कार्डों का वितरण हितग्राहियों को किया गया। बही कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने पीएम जनमन के हितग्राहियों से संवाद किया और आंगनबाडी व स्कू ल में अध्ययनरत छात्रों से रू-ब-रू होकर उन्हें पाठ्यपुस्तको का वितरण किया।
बही कार्यक्रम में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड कैंप के साथ कई विभागों की कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनियां भी लगाई गई थी। जिनका अवलोकन राज्यपाल द्वारा किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में पीएम जनमन योजना से लाभान्वित सहरिया जनजातीय परिवारों के नागरिक, अन्य ग्रामीण नागरिक, स्व सहायता समूह की महिलाओं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें