संशोधित कानून पुनर्विचार कर लागू करें, केंद्र सरकार,
काँग्रेस पार्टी
*गंजबासौदा,
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने संशोधित नए कानून ओर विभिन्न मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में बताया गया है कि केंद्र सरकार द्वारा दंड सहिंता में जो संशोधन किए गए है वह मानवीय हितों में विचार करने योग्य एवं संशोधन कर पुनर्विचार कर लागू करने की मांग की है ताकि आमजन अनावश्यक प्रताड़ना का शिकार ना बने।
वही राज्य सरकार द्वारा हाल ही में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र समग्र आईडी एवं आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए आमजन परेशान हो रहे है। क्योकि वर्तमान में बच्चों के एडमिशन विद्यालयो में हो रहे जिससे उन्हें काफी परेशानीयो से गुजरना पड़ रहा है।
केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि एवं राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कृषक सम्मान निधि में नवीन पंजीयन नही हो पा रहे है न ही उनमें कोई संशोधन हो पा रहा है जिसमे शीघ्र पोर्टल को दुरुस्त करने की मांग की है।
वही लाडली बहना योजना के हितग्राहियों को घोषणा पत्र अनुसार राशि बढ़ाकर दी जाए एवं नवीन हितग्राहियों को लाडली योजना में पंजीकृत किया जाए।
वही शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयो एवं महाविद्यालयो में आय जाति अन्य प्रकार के दस्तावेजों को बनबाने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए एवं राज्य शासन द्वारा बनाये गए नियम स्वयं प्रमाणीकरण को मान्यता दी जाए। अभी उक्त प्रबंधन द्वारा मान्य नही किया जा रहा है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी सौपे गए इस ज्ञापन में पूर्व विधायक निशंक कुमार जैन,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, वीडी शर्मा, विकास शर्मा, बहादुर सिंह दांगी, पृथ्वी सिंह रघुवंशी, भीकम सिंह लालाराम चंदेल,एड. मंजू कुशवाह, प्रशांत यादव,बंटी मेहता, रवि यादव गौरव शर्मा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें