वीर सावरकर शिक्षा समिति द्वारा उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी
गंजबासौदा,
वीर सावरकर शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाल पठार एवं सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर के समस्त आचार्य एवं दीदियों का दीपावली के पावन पर्व पर उपहार देकर सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम में वीर सावरकर शिक्षा समिति के अध्यक्ष राकेश भारद्वाज, सचिव विनोद शाह, समिति के सह सचिव ज्ञान प्रकाश जी भार्गव, समिति के सदस्यों में सोनाली, सुनील यादव, सुरेश देव, बाबूजी गर्ग, किशन अग्रवाल विजय भावसार तथा समिति के अन्य पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व छात्र एवं वर्तमान के कक्षा 12 के भैया बहनों द्वारा किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य कैलाश नारायण व्यास द्वारा विद्यालय प्रबंध समिति को गाय के गोबर से (गौमय दीप) निर्मित दीप उपहार स्वरूप भेंट किए गए।
समिति के सदस्य एवं एवं विद्यालय परिवार द्वारा यह संकल्प लिया गया कि दीपावली का पावन पर्व स्वदेशी वस्तुओं से ही मनाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें