लंबित आवेदनों की समीक्षा, समयावधि में निराकृत कराने के निर्देश
विदिशा/
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सोेमवार को लंबित आवेदनो की समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि निराकरण समयावधि में कराया जाना सुनिश्चित करते हुए कि गई कार्यवाही जन आकांक्षा पोर्टल पर दर्ज करें। इसी प्रकार सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज आवेदनों के निराकरण मामलो में भी कलेक्टर ने दिशा निर्देश दिए है।
कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार कक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएमो को निर्देशित किया है कि जिले में अस्थायी पटाखा विक्रेता स्थलों पर जारी गाइड लाइन के अनुसार तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने एक कंट्रोल रूम भी संचालित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि फायर बिगे्रड में कर्मचारियों की मौजूदगी सतत बनी रहें इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होने वाली पटाखा दुकानो के समीप पानी के टेंकर व अति ज्वलनशील पदार्थ पर नियंत्रण के लिए पूर्व में किए जाने वाले तमाम प्रबंध सुनिश्चित कराए। उन्होंने कहा कि पटाखा व्यवसायी दुकानो के बीच निर्धारित मापदण्डो के अंतराल अवश्य हो। कलेक्टर श्री सिंह ने पटाखा विक्रेता दुकानो का भी निरीक्षण करने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया है। उन्होंने कहा कि पटाखा विक्रय स्थलों के मार्गो में पर्याप्त रोशनी हो ततसंबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु निकायो के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए है।
कलेक्टर ने जिले में खाद की उपलब्धता व आपूर्ति के प्रबंधो का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार खादो की रैक प्राप्त हो रही है अतः कहीं भी किसी भी प्रकार की विषम स्थितियां निर्मित ना हो। उन्होंने खादो की रैक प्राप्ति के उपरांत समितियों, डबल लाॅक व निजी विक्रेताओं को प्रदाय किए जाने वाली मात्रा की जानकारियां आमजनों तक पहंुचे इसके लिए मीडियाकर्मियों को जानकारियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है साथ ही स्थानीय वाट्सअप ग्रुपो में भी जानकारियां सांझा करें।
कलेक्टर ने उपार्जन कार्यो की भी समीक्षा की। इस दौरान बतलाया गया कि जिले में 2164 किसानो के द्वारा सोयाबीन फसल विक्रय हेतु स्लाॅट बुक किया गया है किसानो को फसल विक्रय के लिए एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जा रहा है।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि हरेक उपार्जन केन्द्र पर जारी गाइड लाइन के अनुसार प्रबंध सुनिश्चित कराने में किसी भी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। उन्होंने कहा कि किसान आए या ना आएं किन्तु उपार्जन केन्द्रो पर तमाम व्यवस्थाएं हो जिसमें सर्वेयर की उपस्थिति, वारदाना, तौल कांटा, सिलाई मशीन, स्टेनसील तथा पेयजल आपूर्ति और प्रकाश की व्यवस्था सहित अन्य तमाम प्रबंधो को रेखांकित किया है।
कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उचित मूल्य दुकानो के माध्यम से प्रदाय खाद्यान्न के वितरण कार्यो का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि दीवाली पर्व को ध्यानगत रखते हुए कोई भी पात्रतापर्ची धारक और राशनकार्ड धारक खाद्यान्न प्राप्ति से वंचित ना रहें। हर माह में खाद्यान्न प्राप्ति हो सकें के लिए समय पर उचित मूल्य दुकानो में खाद्यान्न आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश जिला आपूर्ति अधिकारी को दिए गए है।
कलेक्टर सिंह ने बच्चों के आधार कार्ड बनाने की अपडेट स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंन कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में एक भी बच्चा आधार कार्ड से वंचित ना रहें। हरेक के पास ईकेवायसी के लिए समग्र आईडी व आधार कार्ड आवश्यक है अतः अभियान चलाकर जिले में इन कार्यो के उद्धेश्यों की प्राप्ति हो।
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने अतिक्रमण से मुक्त कराई गई शासकीय जमीनो पर पुनः अन्य किसी का कब्जा ना हो के प्रबंध सुनिश्चित कराने हेतु एसडीएमो को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि चरनोई भूमि जो अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है कि तार फेंसिग गौ-संवर्धन बोर्ड को प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा को दिए है।
कलेक्टर सिंह ने जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पत्राचार तक सीमित ना रहें। अधिकारियों से संवाद कर समस्याओं का निदान कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के तहत पिछले माह के दर्ज आवेदनो को निराकृत करने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए कहा कि अगले माह उन विभागो की भी रैकिंग में भी सुधार हो जो अभी ढाई अंको में है। उन्हांेने कहा कि जिले के सभी विभाग फायनल ग्रेडिंग रैकिंग जारी सूची में सिंगल डिजिट में शामिल होना चाहिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज आवेदनो के अलावा जनसुनवाई कार्यक्रमो तथा भ्रमण के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनो के निराकरणो की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया है। उपरोक्त बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोहिनी शर्मा, श्रीमती शशि मिश्रा, सुश्री निकिता तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री संतोष बिटोलिया, एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा के अलावा विभिन्न विभागो के जिलाधिकारी मौजूद रहें जबकि खण्ड स्तरीय अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संवाद किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें