प्रधानमंत्री के समक्ष अभिषेक ने सांझा किए अपने विचार - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 13 जनवरी 2025

प्रधानमंत्री के समक्ष अभिषेक ने सांझा किए अपने विचार

प्रधानमंत्री के समक्ष अभिषेक ने सांझा किए अपने विचार

विदिशा,    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र सिंह मोदी ने लटेरी के अभिषेक सुमन के विचारो की सराहना करते हुए उनके साथ कृषि और जैविक खेती के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की। प्रधानमंत्री ने हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि आप जैसे युवा ही धरती माता की रक्षा करेंगे और जैविक खेती को बढावा देकर देश की कृषि को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने जैविक खेती और कृषि सुधारो की दिशा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया है। प्रतिष्ठित कार्यक्रम के उपरंात प्रधानमंत्री जी के साथ सामूहिक भोज का अवसर प्राप्त हुआ है। 

 गौरतलब हो कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय सरकार के अधीनस्थ कार्यरत नेहरू युवा केन्द्र विदिशा के जिला युवा अधिकारी श्रीमती निक्की राठौर ने बताया कि युवा अभिषेक सुमन ने नई दिल्ली मंें आयोजित विकसित यंग इंडिया लीडर्स डायलाॅग 2025 के आयोजन में पूरे देश से लगभग 30 लाख प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भारत के सर्वश्रेष्ठ 20 विचारको को अपने विचार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिला। इन 20 विशिष्ट प्रतिभागियों में अभिषेक सुमन, जो मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी से आते हैं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

                अभिषेक सुमन ने कृषि की उत्पादकता बढाना विषय पर प्रधानमंत्री जी के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किए। उनके विचारो में भारतीय कृषि को आधुनिक तकनीको, जैविक खेती, और युवा पीढी की भागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाने का दृष्टिकोण शामिल था। अभिषेक ने बताया कि किस प्रकार किसानो को सही संसाधन, जागरूकता और उन्नत तकनीको की सहायता से सशक्त किया जा सकता है।

                अभिषेेक सुमन ने अपने विचारो से देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा प्रस्तुत की है। उनकी इन उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि यदि युवा सही दिशा में कार्य करे, तो वे न केवल अपनी बल्कि देश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है। विदिशा के युवाओं के लिए प्रेरणा बने अभिषेक सुमन विदिशा जिले के लिए अभिषेक का यह सम्मान न केवल गौरव का विषय है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि छोटे कस्बो और गांवो के युवाओं में भी देश की दिशा और दशा बदलने की ताकत होती है। अभिषेक का अगला कदम विदिशा में जैविक खेती को बढावा देना है, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री जी के निर्देशानुसार कार्य करने का संकल्प लिया है। अभिषेक सुमन का यह योगदान उनके गांव और जिले को नई पहचान दिलाने के साथ ही विकसित भारत के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज