संविधान एक पुस्तक नहीं भारत की आत्मा है - अहिरवार
गंजबासौदा -
विगत दिवस स्थानीय अंबेडकर चौक पर अजाक्स संघ गंजबासौदा द्वारा संविधान दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अजाक्स के जिलाध्यक्ष एल आर अहिरवार एवं रिटायर शिक्षक नौनीतराम अहिरवार द्वारा बाबासाहेब आंबेडकर जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिलाध्यक्ष ने संविधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान एक किताब ही नहीं इसमें भारत की आत्मा बसती है इसमें सभी को एक समान अधिकार निहित है चाहे अमीर हो या गरीब सबको एक समान अधिकार प्राप्त है अपनी बात में यह बताया कि देश का बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य SIR का चल रहा है जिन आदरणीयों को BLO द्वारा जो फार्म दिए गए उनकी पूर्ति करके वापिस blo के पास जमा करें। राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें। अहिरवार ने बताया कि अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य जी और कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष आदरणीय विशेष गढ़पाले जी वरिष्ठ आईएएस सचिव ऊर्जा विभाग के मार्गदर्शन में पूरे मध्य प्रदेश में हम समरसता के साथ कार्य कर रहे हैं।कार्यक्रम को बासौदा ब्लाक अध्यक्ष कैलाश बाबू अहिरवार, तहसील अध्यक्ष सूर्यभान सिंह थानेश्वर,वौद्धिस्ट सोसायटी के ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र कुमार दिवाकर,पी एल आर्य, मोहनलाल अहिरवार, सौदान सिंह पिप्पल,आदि ने भी संबोधित कर संविधान में निहित अधिकारों को समझाया। कार्य में - जगदीश प्रसाद,महेश कुमार, कमलेश अहिरवार,संतोष, भगवान दास पंथी, देवी शरण रामेश्वरी,सुरेन्द्र,के पी महाराज, टीकाराम प्रभाकर, शंभू सिंह अहिरवार, देवांश प्रभाकर, उत्कर्ष दिवाकर,व अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन महेंद्र कुमार दिवाकर द्वारा किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें