गंजबासौदा। स्थानीय मिल रोड स्थित सद्गुरु विजन सेंटर पर स्व. श्री नारायण सदाशिव पिंगले सेवा संस्थान के सहयोग से निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वर्गीय बापू राव अनवेकर एवम श्रीमती कुसुम अनेवेकर प्रदीप एवम प्रवीण की पुण्य स्मृति में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।
शिविर में डॉ. राजकरण वर्मा एवम डॉ रवि अहिरवार ने 178से अधिक मरीजों की नेत्र जांच की और नेत्र रोगों से बचाव के उपाय बताए। 65 से अधिक मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। 29मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
कैंप प्रभारी वर्मा के निर्देशन में काउंसलिंग टीम के द्वारा 29चश्मों का वितरण किया। ट्रस्ट ने 49मरीजों को दवाइया वितरित की
मरीजों 37 मरीजों के चश्मे के नंबर निकाले। मरीजों की बीपी और शुगर जांच भी की गई।
शिविर सहयोगी सुनील बाबू पिंगले ने बताया कि ऐसे नेत्र शिविर ट्रस्ट के रवि उपाध्याय के मार्गदर्शन में और सद्गुरु स्वर्गीय श्री रणछोड़दास महाराज की कृपा से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर लगाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में समाज सेवी
गणेशराम रघुवंशी, डॉ. ए. के. जैन, डॉ. राजकरण वर्मा,जगदीश अग्रवाल रामबाबू राजपूत रामकुमार शर्मा साहूजी सुरेंद्र भारद्वाज डॉ सुनील सेन डॉ रवि अहिरवार हेमंत भंडारी
, संजीव शर्मा और श्रीमती मुस्कान रघुवंशी सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि नेत्र रोगियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है।
कार्यक्रम में विजय अरोरा, हेमंत भंडारी और सरदार सिंह सिसोदिया ने सहयोग दिया। अंत में सुनील बाबू पिंगले ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में भी निःशुल्क नेत्र शिविर लगाए जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें