महिला प्रधान आरक्षक दस हजार की रिश्वत लेते ग्रपतार - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 24 दिसंबर 2025

महिला प्रधान आरक्षक दस हजार की रिश्वत लेते ग्रपतार

भोपाल ,
पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल मध्य प्रदेश के निर्देशन में चलाए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देशन के पालन में  पुलिस अधीक्षक आनंद यादव लोकायुक्त उज्जैन के मार्गदर्शन में कार्रवाई के दौरान महिला थाना देवास की प्रधान आरक्षक 771 शाहीन खान को आज ₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया 
दिनांक 19 12.2025 को आवेदक विशाल परमार के द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत की गई थी कि मेरी पत्नी अर्चना के द्वारा महिला थाने में मारपीट एवं दहेज के संबंध में हमारी शिकायत की गई है उक्त शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने के लिए प्रधान आरक्षक शाहीन खान महिला थाना देवास के द्वारा ₹15000 की रिश्वत की मांग की जा रही है उक्त शिकायत का सत्यापन निरीक्षक दीपक के सेजवार के द्वारा किया गया शिकायत सत्य पाए जाने पर आज दिनांक 23.12.2025 को ट्रेपदल का गठन किया गया महिला थाना देवास की महिला प्रधान आरक्षक शाहीन खान को आवेदक विशाल परमार से   रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। कार्रवाई जारी है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज