अभिभाषक संघ चुनाव: मतों का बंटवारा बना निर्णायक, एड.अमान सिंह को मिला अध्यक्ष पद
गंजबासौदा
अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले ने परिणाम को दिलचस्प बना दिया।
जमकर प्रचार प्रसार हुआ कुल मतों के बंटवारे का सीधा लाभ एडवोकेट अमान सिंह राजपूत को मिला, जिन्होंने 109 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
हालांकि मुकाबला पूरी तरह एकतरफा नहीं रहा। एडवोकेट नरेन्द्र व्यास को 87 मत मिले और वे मात्र 22 मतों के अंतर से पीछे रह गए, जिससे स्पष्ट होता है कि संघ के भीतर उनके समर्थन का आधार भी मजबूत रहा। वहीं तीसरे प्रत्याशी एडवोकेट अखलेश लाहौरी को 79 मत प्राप्त हुए, जो विजेता से 30 मत कम रहे। यदि मतों का विभाजन न होता, तो मुकाबले की तस्वीर अलग हो सकती थी।
इस चुनाव परिणाम ने यह संकेत दिया है कि अभिभाषक संघ दो या तीन स्पष्ट धड़ों में बंटा हुआ है। अमान सिंह की जीत जहां संगठन में परिवर्तन और नई नेतृत्व शैली की उम्मीद जगाती है, वहीं यह भी एक संदेश देती है कि नए अध्यक्ष के सामने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की चुनौती रहेगी।
परिणाम घोषित होते ही संघ परिसर में समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। अब अधिवक्ता समुदाय की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अमान सिंह राजपूत अपने चुनावी वादों को किस हद तक अमल में ला पाते हैं और संघ को किस दिशा में ले जाते हैअपनी नजर समाचार वासुदेव नगर (गंज बासौदा) माधव शर्मा।
गंज बासौदा अभिभाषक संघ के चुनाव में मतगणना जारी।
पहले चरण में कार्यकारिणी सदस्यों के परिणाम घोषित।
एडवोकेट नरेन्द्र सिंह राजपूत = 220
एडवोकेट धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी = 217
एडवोकेट दिनेश नामदेव = 204
एडवोकेट रूपेश कुशवाह = 182
परिणाम मे एडवोकेट मानक लाल प्रजापति 122 वोट के साथ पराजित हुए।
आरक्षित महिला सीट पर
एडवोकेट रूचि जैन =140
एडवोकमेंज मंजू कुशवाह = 137 वोट के साथ पराजित हुई।
एडवोकेट मंजू कुशवाह ने पुनः मतगणना का दिया आवेदन।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें