केंद्र की भाजपा सरकार मनरेगा जैसी ऐतिहासिक एवं जनहितकारी योजना को समाप्त करने की मंशा से उसका नाम बदलकर
“विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)” (VB-G RAM G) करने जा रही है।
यह कदम महात्मा गांधी जी की विचारधारा और विरासत का सीधा अपमान है तथा ग्रामीण भारत के मजदूरों, किसानों और गरीब परिवारों के संवैधानिक अधिकारों पर खुला हमला है।
मनरेगा करोड़ों ग्रामीण परिवारों की जीवनरेखा है, जो गांधीजी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करती है।
इसका नाम परिवर्तन मात्र दिखावा नहीं, बल्कि योजना की मूल भावना को कमजोर कर उसे धीरे-धीरे समाप्त करने की साजिश है।
AICC एवं MPCC के निर्देशानुसार,
इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ
जिला कांग्रेस कमेटी, विदिशा द्वारा
दिनांक: 21 दिसंबर 2025 (रविवार)
विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
जिले के समस्त कांग्रेसजन, पदाधिकारी, ब्लॉक/मंडल अध्यक्ष, मोर्चा संगठनों के साथी, ग्रामीण मजदूर एवं आम नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस आंदोलन को सफल बनाने का सादर आग्रह है।
आइए, एकजुट होकर गांधीजी की विरासत, मनरेगा और ग्रामीण परिवारों के अधिकारों की मजबूती से रक्षा करने कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें