मंहगी शराब के शोकीन चोरों ने शराब दुकान को बनाया निशाना 13 महंगी बोतल ही चुरा ली ,,तीन आरोपी गिरफ्तार - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 30 दिसंबर 2025

मंहगी शराब के शोकीन चोरों ने शराब दुकान को बनाया निशाना 13 महंगी बोतल ही चुरा ली ,,तीन आरोपी गिरफ्तार

 रायसेन, सलामतपुर 
पुलिस ने 12 घंटे में शराब दुकान चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
 27/12/25 की रात्रि करीब 11:30 बजे फरियादी सत्यनारायण पिता बाबूराम शिवहरे (उम्र 50 वर्ष, हाल निवासी मुक्तापुर कलारी, सेल्समैन) ने दुकान बंद कर ताला लगाकर सो गए। सुबह 05:30 बजे जागने पर पीछे का छोटा गेट खुला मिला, बैग के कपड़े बिखरे थे। गल्ले के कार्टून से लगभग 7,500 रुपये चिल्लड़, रियलमी मोबाइल (कीमत 7,000 रुपये, जिओ सिम नंबर 7318502008) तथा दुकान से 15 शराब की बोतलें (ओल्डमंग-02, फोक्स-02, मैजिक-02, ओलसीजन-02, एमडी-02, ओसी-01, आरएस-02, रोक फोर्ड-02; कुल मूल्य 11,600 रुपये) गायब पाई गईं। कुल चोरी का मूल्य 26,100 रुपये। छोटे गेट के नट खुले और टीन आधा फुट कटी हुई थी। रिपोर्ट पर थाना सलामतपुर में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रायसेन के नेतृत्व में थाना प्रभारी सलामतपुर उनि दिनेश सिंह रघुवंशी ने विशेष टीम गठित की।
*गिरफ्तार आरोपी:
आसिफ उर्फ आरिफ उर्फ गोल्डी पिता अशफाक शाह (उम्र 30 वर्ष, नि. ग्वालटोली मोहल्ला नर्मदापुरम, हाल नारियल खेड़ा शारदा नगर गली नं. 16, थाना गोतमनगर, भोपाल)।
अरुण उर्फ अमन उर्फ अभिषेक मालवीय पिता मचलसिंह मालवीय (उम्र 20 वर्ष, नि. वार्ड नं. 32 करैयाखेड़ा मार्ग गली नं. 08, विदिशा; हाल नारियल खेड़ा शारदा नगर गली नं. 16, थाना गोतमनगर, भोपाल)।
अयान कुरेशी पिता शकील कुरेशी (उम्र 20 वर्ष, नि. नारियल खेड़ा शारदा नगर गली नं. 16, थाना गोतमनगर, भोपाल)।
सख्त पूछताछ पर चोरी कबूल की। दिनांक 29/12/25 को तीनों को गिरफ्तार कर चोरी का मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन (कुल मूल्य 80,000 रुपये) बरामद किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज