कोतवाली पुलिस ने 11 पेटी (99 लीटर) अवैध शराब व हुंडई एक्सेंट कार सहित कुल ₹3.65 लाख का मशरूका किया जप्त, आरोपी गिरफ्तार*
आबकारी की भूमिका संदिग्ध,
विदिशा/नटेरन
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 11 पेटी (99 लीटर) अवैध शराब एवं एक हुंडई एक्सेंट कार सहित कुल ₹3,65,000 का मशरूका जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विदिशा द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त सूचनाओं पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अवैध शराब के परिवहन की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। इस पर पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दिनांक 24.12.2025 को प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बागरी रोड, बेस नदी के पास घेराबंदी कर सफेद हुंडई एक्सेंट वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 11 पेटी (99 लीटर) अवैध शराब पाई गई।
मौके से आरोपी भानू लोधी, पिता रमेश लोधी, उम्र 30 वर्ष, निवासी नरखेड़ाघाट, थाना नटेरन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 966/25, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें