विदिशा ,
जिले में एक चौंकाने वाला और भावनात्मक मामला सामने आया....
जब घर से चली गई एक युवती... परिजनों ने प्रतीकात्मक रूप से बनाई अर्थी...
श्मशान घाट पहुंचकर विधि-विधान से उसका अंतिम संस्कार किया..
विदिशा जिले के चूना वाली गली में रहने वाले कुशवाह परिवार की 23 वर्षीय बेटी कविता कुशवाहा अपने घर से चली गई थी। परिजनों ने पहले उसकी आसपास और रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो बाद में पता चला कि वह एक युवक के साथ घर छोड़कर चली गई है। इस सूचना से परिवार गहरे सदमे में आ गया। परिजन दुखी थे। परिजनों ने कविता के फैसले से आहत होकर आज आटे से उसका पुतला बनाया, अर्थी सजाई और शहर में प्रतीकात्मक रूप से अंतिम यात्रा निकाली। इसके बाद श्मशान घाट पहुंचकर विधि-विधान से उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार के रिश्तेदार भी मौजूद रहे। युवती के भाई राजेश कुशवाहा ने बताया कि परिवार ने बेटी को बेहद लाड़-प्यार से पाला था और उसकी हर इच्छा पूरी की गई।
उन्होंने कहा कि बहन के इस फैसले से पूरा परिवार दुखी है, सब लोगों को उससे बड़े अरमान थे उसको काफी पढ़ाया लिखाया पर हम सब को छोड़कर चली गई तो आज हमने हमारे अरमानों की अर्थी निकाली है।
उन्होंने कहा कि बहन के इस फैसले से पूरा परिवार दुखी है, सब लोगों को उससे बड़े अरमान थे उसको काफी पढ़ाया लिखाया पर हम सब को छोड़कर चली गई तो आज हमने हमारे अरमानों की अर्थी निकाली है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें