मोहन राज में किसानों का अपमान मंडी में थाली की जगह कागज पर परोसा जा रहा था भोजन , - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025

मोहन राज में किसानों का अपमान मंडी में थाली की जगह कागज पर परोसा जा रहा था भोजन ,

किसान हितैषी सरकार में किसानों का अपमान 
गंज बासौदा मंडी में थाली की जगह कागज पर परोसा जा रहा था भोजन

विदिशा,
गंज बासौदा कृषि मंत्री शिवराज सिंह के लोकसभा क्षेत्र में किसानों का हाल वेहाल क्रषी उपज मंडी में किसानों की सुविधाओं को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है सोमवार को अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर ने एसडीएम मनीष जैन तहसीलदार अरविंद यादव एवं नायब तहसीलदार अनुराग रावत के साथ नवीन कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान किसान कैंटीन में गंभीर अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं यहां किसानों को थाली के बजाय कागज पर भोजन परोसा जा रहा था वहीं साफ सफाई की स्थिति भी अत्यंत खराब पाई गई यह दृश्य देखकर अपर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई अपर कलेक्टर ने मौके पर ही कैंटीन संचालक को फटकार लगाते हुए तुरंत थाली में भोजन परोसने के निर्देश दिए और संबंधित पर जुर्माना लगाने के आदेश भी दिए उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के सम्मान और स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर की साफ सफाई प्रांगण तौल कांटा नीलामी स्थल कृषक विश्राम गृह एवं स्वास्थ्य केंद्र का भी जायजा लिया गया स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में बाहर सूचना बैनर लगाने के निर्देश दिए गए इस अवसर पर मंडी सचिव सोहनलाल मंडी निरीक्षक राकेश पनिका कृषि विस्तार अधिकारी सूर्यभान सिंह थानेश्वर सहित मंडी के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज