अपनी ही सरकार की बेवसी को उजागर किया महिला मंत्री ने
सतना में PWD की ‘लीपापोती’ उजागर, घटिया सड़क निर्माण पर मंत्री प्रतिमा बागरी सख्त
भोपाल,
सतना। मध्य प्रदेश में सड़कों की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सतना में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किए गए सड़क निर्माण में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। सड़क की ऊपरी परत उखड़ने और घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत पर मौके पर पहुंचीं मंत्री प्रतिमा बागरी ने स्थिति का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई, जिसे लेकर मंत्री ने कार्यपालन यंत्री को कड़ी फटकार लगाई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें