मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय सदस्य डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने विगत दिवसों के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन के '06 मामलों में'' संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।
जहरीली हो रही शहर की हवा, 110 के पार पहुंचा एक्यूआइ.....
राजधानी भोपाल में शहर की हवा सेहत के लिये खतरनाक होती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 110 के पार पहुंच चुका है, लेकिन इसके बावजूद शहर के कई हिस्सों में खुलेआम कचरा जलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शहर के मुख्य मार्गों पर प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। शहर की हवा प्रदूषित होने के कारण लोगों को सांस से संबंधित समस्या एवं बीमारियां हो सकती है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आयुक्त, नगर निगम, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।
तीन घरों में लगी भीषण आग, सरपंच के सड़क पर फैला करंट, बाल-बाल बचे राहगीर....
गुना जिले के पुरानी छावनी क्षेत्र में बिजली के खंभे से चिंगारियां उठने और केबल जलने का मामला सामने आया है। केबल पर आग लगने जलती हुई केबल सड़क पर गिर गई, इस कारण सड़क पर पूरी जगह करंट फैल गया। करंट फैलने के डर से लोगों ने तुरंत आसपास का रास्ता रोक दिया और एक-दूसरे को सतर्क किया। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने संभागीय यंत्री, विद्युत मंडल, गुना से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।
नालों से उठती बदबू से लोग हो रहे परेशान.....
विदिशा जिले के सांची में आयोजित हुये मेले के समाप्त होने के बाद दुकानदारों द्वारा छोड़ी गई गंदगी नालों में पड़ी हुई है, इस कारण क्षेत्र में बदबू फैलने के साथ –साथ लोगों को सड़क पर से आवाजाही करने में कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालों में लंबे समय तक गंदगी जमा रहने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे नगर में मच्छरों की संख्या बढ़ रही है और विभिन्न बीमारियों के फैलने की आशंका भी गहराती जा रही है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने सीएमओ, नगर परिषद, सांची से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।
दूषित खून चढ़ाने से चार बच्चे हुये एचआईवी पॉजिटिव.....
सतना जिले के जिला अस्पताल में थैलेसीमिया से पीडित चार बच्चों का एचआईवी टेस्ट पॉजिटिव आने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बच्चों को दूषित खून चढ़ाने या दूषित सुइयों का इस्तेमाल होने से बच्चों का एचआईवी टेस्ट पॉजिटिव आया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सतना से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।
फूड प्वाइजनिंग होने से 12 छात्राएं हुई बीमार.....
निवाड़ी जिले के जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में मध्यान्ह भोजन करने के बाद 12 छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्कूल में मध्यान्ह भोजन के बाद छात्राओं को चक्कर आने लगे। इसके बाद उन्हें उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, निवाड़ी से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।
- के.के. जोशी, उप
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें