हरीश भावसार
गंजबासौदा,
नागरिक सेवा समिति के तत्वाधान में दमयन्ती धर्म कांटा सेवार्थ के सहयोग से संचालक योगेश भाई शाह द्वारा आज सुशासन दिवस पर भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101 वी व मदन मोहन मालवीय जी की 163 वी जयंती के उपलक्ष्य में भोजनालय पर गरीब, असहाय और वृद्ध लोगों को 400 कंबल व मरीज़ों के साथियो को 200 भोजन के पैकेट वितरित किए गए,
इस मौके पर वार्ड no.17 की पार्षद श्रीमती ज्योति पिंकू शर्मा और वार्ड 18 की पार्षद नीलू चौबे मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुई, और दोनों महान विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला!
इस मौके पर नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष कांति भाई शाह, शंभू दयाल शर्मा, संतोष शर्मा, विनीत अरोरा, हरि सिंह ठाकुर, तुलसीराम नामदेव, दयाशंकर जायसवाल, राधे श्याम साहू, लाल बहादुर ताम्रकार, राम गोपाल गुप्ता , सुरेश ताम्रकार, प्रदीप नेमा, जगदीश भाव सार , देवी लाल कुशवाह, मैनेजर संतोष शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें