विधायक ने दो सड़कों का किया भूमि पूजन, पौने छः करोड़ से होगा निर्माण - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 17 दिसंबर 2025

विधायक ने दो सड़कों का किया भूमि पूजन, पौने छः करोड़ से होगा निर्माण

विधायक ने दो सड़कों का किया भूमि पूजन, पौने छः करोड़ से होगा निर्माण
मुख्यमंत्री विशेष निधि जन आकांक्षाओं को समर्पित– विधायक रघुवंशी 
गंज बासौदा
 मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त विधायक विशेष निधि से बहु प्रतीक्षित एवं जन आकांक्षाओं का ध्यान रखते हुए दो सड़कों का भूमि पूजन किया गया है। यह दोनों सके पौने छः करोड़ रुपए की लागत बनेगी।
गंजबासौदा विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा विधायक को मिलने वाली विशेष निधि  स्वीकृत सड़क जो ग्राम फरीदपुर से ग्राम मडिया दाखली एवं स्वरूप नगर से सेमरा तक की सड़कों का भूमि पूजन किया है। यह सड़क 5 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से निर्माण की जाएगी। इन सड़कों का क्षेत्र की जनता के द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी। जिसे पूरा करने का विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने जनता को आश्वासन दिया था। विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने भूमि पूजन कार्यक्रम जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार ने स्वर्णिम दो वर्ष पूर्ण किए हैं। जिसमें मध्य प्रदेश में सड़कों, बिजली, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री की विधायक विशेष निधि से जो दो सड़कों की महत्वपूर्ण सौगात दी जा रही है। जिससे क्षेत्र किसानों व्यापारियों नागरिकों विद्यार्थियों मजदूर और आम जनों को सीधा लाभ मिलेगा। आवागमन आसान और ग्रामीण अंचल शहरीय अंचल के सीधे संपर्क में होगा। किसानों को अपनी उपज को बाजार, मंडी में ले जाने के लिए सुविधा होगी। यह विकास का चक्र निरंतर चलता रहेगा मेरा और भाजपा सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक गांव को मुख्य सड़क से जोड़ना है और प्रत्येक व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में शामिल करना है। जन आकांक्षाएं मेरे लिए सर्वोपरि है। जिसके लिए मैं सदैव सदैव समर्पित हूं।
इस दौरान जनपद पंचायत विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह रघुवंशी जनपद पंचायत सदस्य धर्मेंद्र रघुवंशी ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष लाखन सिंह रघुवंशी ,तरवर सिंह रघुवंशी, कंछेरीलाल मंसोर,फरीदपुर सरपंच एवं सेमरा सरपंच सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज