पुरानी पेंशन बहाली का किया शंखनाद, दो को भोपाल में आंदोलन
गंजबासौदा। जिला आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शंखनाद किया। बैठक में 2 जनवरी को भोपाल पहुंचने का आह्वान किया। शिक्षकों को अपने साथी शिक्षकों को भोपाल ले जाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।
जिला अध्यक्ष सुनील रघुवंशी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन गंज बासौदा के निजी गार्डन में किया गया। जिसमें आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भरत पटेल के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा की गणना, अनुकंपा नियुक्ति, ई अटेंडेंस हटाने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। 2 जनवरी को भोपाल टीटी नगर के अंबेडकर पार्क में आयोजित किया जाएगा। विदिशा जिले से हजारों शिक्षक को शामिल करने की जिम्मेदारी दी गई। जिला अध्यक्ष सुनील रघुवंशी ने बताया कि विदिशा जिले के सभी विकासखंड, तहसील और संकुल केंद्र स्तर पर बैठक आयोजित की गई है। जिसमें भोपाल के आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें