मेमू में बोगी बढ़ाने के लिए विधायक ने लिखा पत्र
गंजबासौदा
विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने क्षेत्र की लाइफ लाइन कहे जाने वाली भोपाल बीना मेमू पैसेंजर और मेमू एक्सप्रेस ट्रेन में बोगियों की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। जिनमें पिछले वर्ष बोगियां कम होने से परेशान जनता की मांग का हवाला देते हुए बोगी बढ़ाने की मांग की है।
गंजबासौदा विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने क्षेत्र की जनता की मांग और परेशानियों को लेकर 61631–61632 भोपाल बीना मेमू पैसेंजर और 11605–11606 भोपाल बीना मेमू एक्सप्रेस ट्रेन में बोगी बढ़ाने की मांग की है। विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि भोपाल, विदिशा, सांची, गंजबासौदा, मंडीबामोरा, कुरवाई, बीना क्षेत्र के लिए मेमू पैसेंजर एवं एक्सप्रेस लाइफलाइन है। जो आम जनता का आवागमन का मुख्य साधन है। पिछले वर्ष मेमू ट्रेन से बोगी कम होने का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र की आम जनता प्रभावित हुई है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें