इंटर स्कूल कंपटीशन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 31 दिसंबर से
गंजबासौदा,
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन गंजबासौदा एवं वंदे मातरम् क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 31 दिसंबर से 4 जनवरी शीतकालीन अवकाश के दौरान एसजीएस खेल मैदान बरेठ रोड पर आयोजित किया जाएगा 04 जनवरी को इस खेल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह एवं समापन समारोह किया जायेगा इस खेल प्रतियोगिता में नगर के हाई स्कूलों एवं हायर सेकंडरी स्कूलों की लगभग 20 टीमें भाग लेने जा रही है प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन गंजबासौदा एवं वंदे मातरम् क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वाधान आयोजित होने वाले इस खेल महोत्सव के आयोजन का यह चौथा वर्ष है प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष नीलेश चतुर्वेदी ने बताया कि हम सभी खेल प्रेमियों से अपील करते हैं कि आपके अपने नगर के खिलाड़ियों छात्र छात्राओं के उत्साह वर्धन के लिए आप इस खेल प्रतियोगिता में अवश्य पधारें उल्लेखनीय है कि इस बार हमारे देश की बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महिला क्रिकेट टीम ने क्रिकेट का वर्ल्ड कप जीतकर देश का मान बढ़ाया है अतः इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर की बेटियों को समर्पित किया जायेगा नगर के विद्यालय की छात्राओं की टीम के मैच उद्घाटन किया जायेगा
खेल महोत्सव के शुभ आरंभ के अवसर पर अतिथि के रूप में भी हमारी महिला शक्ति हमारे नगर की प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव जी, जनपद अध्यक्षा श्रीमती नीतू देवेंद्र रघुवंशी जी, एसडीओपी महोदय शिखा भलावी, रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर पिंकी रघुवंशी जी के द्वारा किया जायेगा एवं कार्यक्रम का संचालन श्रीमती राखी यादव द्वारा किया जाएगा कुलमिलाकर खेल प्रतियोगिता का प्रथम दिवस हमारी मातृशक्ति को समर्पित रहेगा
इंटर स्कूल कंपटीशन टूर्नामेंट प्रभारी राहुल यादव ने बताया कि इस खेल प्रतियोगिता के आयोजन के पीछे हमारा उद्देश्य छात्र छात्राओं को शीत कालीन अवकाश के दौरान मिले समय का सद उपयोग करना , खेल भावना का विकास, खिलाड़ियों को अनुशासन सिखाना ,मोबाइल एडिक्शन और नशे आदि की लत से दूर रखना , खेलों से जोड़ना एवं छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है छात्र छात्राओं में खेलों के प्रति जागरूक उत्साह पैदा करना और खेल भावना का विकास करना है उक्त खेल प्रतियोगिता निष्पक्ष संपन्न करानें के लिए नगर के वरिष्ठ क्रिकेटरों जिसमें यजुवेंद्र सिंह चौहान, आदित्य श्रीवास्तव, डेजी शर्मा, सुमित अग्रवाल, विजय शर्मा पीटी आई आशीष दुबे, रूद्र रिक्षारिया सात सदस्यीय
एक निर्णायक मंडल कमेटी गठित की गई है जो इंटर स्कूल कंपटीशन क्रिकेट टूर्नामेंट के दिशा निर्देश नियम बनायेंगे सभी मैचों में अंतिम निर्णय लेंगे जो सर्व मान्य होंगे
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन गंजबासौदा संरक्षक मंडल
श्री शैलेंद्र जी दीक्षित श्री राजेश माथुर जी श्री केएस यादव जी श्री आरसी पाणिकर जी श्री प्रणय जैन सर डॉ श्री एक जैन सर श्री अखिलेश श्रीवास्तव जी श्री मनोज मोहन भावसार जी श्री रुपेश लाड़ जी
श्री रामकृष्ण रघुवंशी जी श्री अनिल श्रीवास्तव जी एवं
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन इकाई गंजबासौदा के पदाधिकारी
अध्यक्ष नीलेश चतुर्वेद सचिव
मयंक शाह उपाध्यक्ष
जितेंद्र यादव उपाध्यक्ष
वेद प्रकाश शर्मा उपाध्यक्ष
राजेश राय माथुर उपाध्यक्ष
भारत सिंह मौर्य कोषाध्यक्ष
सतीश मैथिल महामंत्री
जगदीश यादव महामंत्री
मनोज कुशवाहा मीडिया प्रभारी श्याम तिवारी मीडिया प्रभारी बृजेश राठौर प्रवक्ता
विपिन शर्मा प्रवक्ता
कैलाश कुशवाहा
एसोसिएशन सदस्य
गौरव समैया ,संदीप यादव ,
योगेश श्रीवास्तव
सुनील राहुल यादव
रंजीत तोमर अरुण श्रीवास्तव
गौरीशंकर दंडोतिया
राजीव नायर,सुनील मीणा
योगेंद्र चौहान ,मुकेश श्रीवास्तव ,हरिओम लोधी
नरेंद्र सिंह राजपूत आदि प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों ने खेल प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने की अपील की है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें