इंदौर में दूषित पानी पीने के बाद घटित हुई घटना को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया वाटर प्लांट का निरिक्षण - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 2 जनवरी 2026

इंदौर में दूषित पानी पीने के बाद घटित हुई घटना को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया वाटर प्लांट का निरिक्षण

गंजबासौदा,
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने के बाद घटित हुई घटना को लेकर शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव ने वेतवा नदी के किनारे स्थित नौलखी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया  | इस अवसर पर उन्होंने सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए की कोई भी बाहरी व्यक्ति प्लांट के अंदर ना आए इसके लिए सीसी टीवी कैमरे से नजर और मुख्य द्वार पर विशेष रूप से निगरानी की जाए साथ ही जो पानी हम शहर में लोगों को पीने के लिए भेज रहे हैं वह है गुणवत्तापूर्ण रहे इस बात का भी विषय ध्यान रखा जाए | साथ ही जिन स्थानों पर पाइपलाइन के पॉइंट चेक करने के लिए बनाए गए हैं उन्हें नियमित रूप से देखा जाए किसी भी स्थान पर यदि कोई पाइपलाइन लीक हो रही है उसकी मरम्मत भी समय रहते की जाए ताकि हम शहर में साफ स्वच्छ पानी वितरित कर सकें |  नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव द्वारा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरा को भी देखा एवं उनके सुचारू रूप से मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए बता दें कि सुरक्षा की दृष्टि से नगर पालिका ने पहले ही वाटर बॉक्स पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर छह कर्मचारी कार्यरत है जो अलग-अलग समय चरणबद्ध तरीके से अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं लगभग शहर की सभी टंकियां की सफाई की जा चुकी है नगर पालिका वर्ष में दो बार 6-6 महीनों में इन टंकियां की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाती है, जिसमें पानी की टंकियां में जमी हुई सिल्ट को भी हटाकर उनकी पुताई की जाती है  

 कर्मचारियों को दी जाएगी लाइफ जैकेट - निरीक्षण के दौरान वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था कोई भी देखा गया जिस पर नपा अध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा अपनी नाराजगी व्यक्ति की उन्होंने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के अंदर कार्य करने वाले कर्मचारियों को लाइव जैकेट पहनकर ही कार्यस्थल पर जाने का निर्देश दिया है इस संबंध में उन्होंने नगर पालिका उपयंत्री मोहिनी कोरी को कहा है | इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय भावसार, इंजीनियर सुनील शर्मा वरुणेंद्र चौबे मुन्ना महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज