डीजीपी ने भारतीय पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों को लगाई रैंक - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 3 जनवरी 2026

डीजीपी ने भारतीय पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों को लगाई रैंक

✍️✍️.. *डीजीपी ने भारतीय पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों को लगाई रैंक
 -कहा, आपका कार्य व्यवहार बनेगा अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत* 

 भोपाल,
मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इसी अनुक्रम में गुरूवार को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में डीजीपी  कैलाश मकवाणा ने पदोन्नत अधिकारियों को रैंक लगाई। इस दौरान डीजीपी कैलाश मकवाणा ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पदोन्नति आपकी समर्पित और निष्ठापूर्ण सेवा का प्रतिफल है। प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था बरकरार रखने में आपने उत्कृष्ट कार्य किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी आप प्रदेश की प्रगति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय देंगे। आप अपनी कार्यप्रणाली को ऐसा रखें कि वह अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने। उन्होंने कहा कि समय पर पदोन्नति प्रदान की जाना सदैव सरकार की प्राथमिकता रही है, इसका परिपालन करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है।  
 *डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में इन्हें लगाई रैंक* :-
डीजीपी कैलाश मकवाणा ने पुलिस मुख्यालय में आईजी निरंजन बी. वायंगणकर,  शियास ए. ललित शाक्‍यवार, डीआईजी  राघवेन्‍द्र सिंह बेलवंशी, श्रीमती किरणलता केरकटृा, रियाज इकबाल,  राहुल कुमार लोढा,  विवेक सिंह तथा वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक हितेष चौधरी को रैंक लगाई। 
 *इन अधिकारियों को किया गया पदोन्नत  :-* 
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा 31 दिसंबर 2025 को जारी आदेशानुसार 1 जनवरी 2026 से भारतीय पुलिस सेवा (मध्यप्रदेश कैडर) के 18 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इनमें  आशुतोष रॉय को एडीजी से स्‍पेशल डीजी पद पर पदोन्नत किया गया है।  प्रमोद वर्मा को आईजी से एडीजी पद पर पदोन्‍नत किया गया है।  निरंजन बी. वायंगणकर,  शियास ए. तथा  ललित शाक्‍यवार को डीआईजी से आईजी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी प्रकार राकेश सगर, राघवेन्‍द्र सिंह बेलवंशी, श्रीमती किरणलता केरकटृा, मनोज कुमार राय,  रियाज इकबाल, राहुल कुमार लोढा, सुश्री सिमाला प्रसाद, असित यादव, मयंक अवस्‍थी, विवेक सिंह, कुमार प्रतीक, शिवदयाल, शैलेन्‍द्र सिंह चौहान डीआईजी के पद पर पदोन्नत किए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज