गंज बासौदा ।मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य एवं मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार का आज गंज बासौदा में आगमन हुआ जहां पर अनुसूचित जाति कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मणि भाई अहिरवार के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया और आगामी समय में विदिशा जिले में हो रहे हैं अनुसूचित जाति जनजाति के ऊपर अन्याय अत्याचार,एवं ग्वालियर में बाबा साहब अंबेडकर के चित्र को जलाने के विरोध में आने वाले समय में गंज बासौदा में संविधान बचाओ यात्रा एवं अनुसूचित जाति कांग्रेस कार्यकर्ताओं सम्मेलन आयोजित किया जाएगा । प्रदीप अहिरवार ने कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की इस अवसर पर मंडलम अध्यक्ष सुजीत सराठे, अनिल पाठक,अमित मेहता, लालराम चंदेल,रामभरोसे अहिरवार उमेश सोनी रविंद्र अहिरवार सोनू अहिरवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
प्रदीप अहिरवार का किया स्वागत,कार्यकर्ता सम्मेलन पर हुई चर्चा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें