कुरवाई में पतंग दुकानों की सघन जांच, चाइनीज मांझा पर सख्ती
विदिशा,
कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने जिले में कहीं भी चाइनीज मांझा विक्रय न हो की सघन जांच पड़ताल करने के निर्देश सभी राजस्व अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने दुकानों की जांच हेतु दल गठित कर कार्यवाही की जाएं।
कलेक्टर श्री गुप्ता के निर्देश के अनुपालन में आज कुरवाई क्षेत्र में मकर संक्रांति पर्व से पहले एक दिन पूर्व की गई जांच पड़ताल की जानकारी देते हुए क्षेत्र के एसडीएम श्री मनीष जैन ने बताया कि कुरवाई प्रशासन द्वारा क्षेत्र की पतंग दुकानों की सघन जांच की गई। इस दौरान दुकानदारों एवं आम नागरिकों को प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इसके उपयोग से होने वाली जनहानि एवं दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
एसडीएम कुरवाई मनीष जैन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी दुकान में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बिकता हुआ पाया गया, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि वे केवल सामान्य और सुरक्षित धागे का ही विक्रय करें।
एसडीएम श्री जैन ने आम जनता से भी अपील की कि मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने के लिए चाइनीज मांझा न खरीदें और न ही उसका उपयोग करें। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी प्रतिबंधित मांझे की बिक्री या भंडारण की जानकारी मिलती है, तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। प्रशासन का उद्देश्य पर्व को सुरक्षित, आनंदमय एवं दुर्घटनामुक्त बनाना है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें