पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेके विकासार्थ विद्यार्थी मेहलुआ चौराह के छात्रों ने निकली चेतना यात्रा - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 14 जनवरी 2026

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेके विकासार्थ विद्यार्थी मेहलुआ चौराह के छात्रों ने निकली चेतना यात्रा

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेके विकासार्थ विद्यार्थी मेहलुआ चौराह के छात्रों ने निकली चेतना यात्रा


कुरवाई/ महरुआ चौराहा 
विकासार्थ विद्यार्थी एस एफ डी के माध्यम से एबीवीपी इकाई मेहलुआ चौराहा द्वारा स्वामी विवेकानंद की 163 वी जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में ‘पर्यावरण चेतना यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य  रूप से जिला संयोजक श्री शुभम ठाकुर जी एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक तिवारी जी की गरिमामय उपस्थिति रही शुभम ठाकुर जी ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। वायु, जल, भूमि, वन और जीव-जंतु-ये सभी मिलकर हमारे पर्यावरण का निर्माण करते हैं। यदि पर्यावरण सुरक्षित है, तो हमारा भविष्य सुरक्षित है पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। आज तेजी से बढ़ता प्रदूषण, वनों की कटाई, जल स्रोतों का सूखना, प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग और जलवायु परिवर्तन-ये सभी हमारे लिए चेतावनी हैं।हमें यह समझना होगा कि प्रकृति केवल हमारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की भी धरोहर है। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम पेड़ लगाएँ, जल की बचत करें, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें, स्वच्छ ऊर्जा अपनाएँ और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। इसी के साथ अभिषेक तिवारी जी ने कहा आज हम सभी यहाँ पर्यावरण चेतना यात्रा के माध्यम से एक अत्यंत महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए एकत्रित हुए हैं। इस पर्यावरण चेतना यात्रा का उद्देश्य केवल नारे लगाना नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के मन में यह संकल्प जगाना है कि हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे जल की एक-एक बूंदबचाएंगे
प्लास्टिक का उपयोग कम करेंगे
स्वच्छता अपनाएंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे यात्रा के माध्यम से युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। अंत में नगर मंत्री प्रिंस यादव द्वारा कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में 400 से अधिक छात्र-छात्राएं एवं नगर के नागरिक गण उपस्थित रहे ! इसी दौरान नगर अध्यक्ष अमन चौबे शिवम विश्वकर्मा ऋषभ सेन ऋषि रघुवंशी सत्यजय माझी कुलदीप राजपूत सुमित अमन भारत सुमित शर्मा  विशेष नीलू साध आदर्श सेन कपिल सेन सुरेंद्र रघुवंशी अधिकार्यकर्ता उपस्थितरहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज