बीजासन माता मंदिर चोरी का पर्दाफाश: संत का साथी ही निकला मास्टरमाइंड - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 29 जनवरी 2026

बीजासन माता मंदिर चोरी का पर्दाफाश: संत का साथी ही निकला मास्टरमाइंड

थाना दीपनाखेड़ा पुलिस ने किया बीजासन माता मंदिर चोरी का पर्दाफाश: संत का साथी ही निकला मास्टरमाइंड
*बीजासन माता मंदिर चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख व मंगलसूत्र बरामद

 सिरोंज,,
थाना दीपनाखेड़ा पुलिस ने दिनांक 25.01.2026 को ग्राम दीपनाखेड़ा स्थित बीजासन माता मंदिर में हुई चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई नकदी ₹1,30,000 एवं एक सोने का मंगलसूत्र बरामद किया है। इस चोरी की साजिश स्वयं फरियादी संत के साथी द्वारा रची गई थी, जो पूरी घटना का मास्टरमाइंड निकला।
बीजासन माता मंदिर के प्रमुख संत बालभारती जी महाराज द्वारा थाना दीपनाखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि छठ मेले के दौरान रात्रि में महाआरती के पश्चात उनके बिस्तर पर रखे थैले से अज्ञात चोर द्वारा लगभग ₹2–3 लाख नकद राशि एवं एक सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना दीपनाखेड़ा में अपराध क्रमांक 12/26 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई:*
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के तथा एसडीओपी सिरोंज सुश्री सोनू डाबर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपनाखेड़ा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा मेले में लगे दुकानदारों, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।
जांच के दौरान संदेही राजकुमार उर्फ पिंका यादव से पूछताछ की गई, जिसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी भोलापुरी महाराज उर्फ चंपालाल कुशवाह—जो कि बीजासन माता मंदिर में संत का साथी है—के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से कुल ₹1,30,000 नकद एवं चोरी गया मंगलसूत्र जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:*
👉राजकुमार यादव उर्फ पिंका, पिता गणेशराम यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम दीपनाखेड़ा।
👉भोलापुरी उर्फ चंपालाल कुशवाह, पिता हीरालाल कुशवाह, उम्र 45 वर्ष, निवासी जयस्तंभ चौराहा, लक्ष्मी नारायण मंदिर, गुना (वर्तमान निवास—बीजासन माता मंदिर, दीपनाखेड़ा)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज