आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के लिए प्रशिक्षण आयोजित - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 31 जनवरी 2026

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के लिए प्रशिक्षण आयोजित

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के लिए प्रशिक्षण आयोजित
विदिशा, 
     कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती विनीता लोढ़ा के मार्गदर्शन में आज नटेरन जनपद सभागार में बाल एवं महिला हितैषी ग्राम पंचायत निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
यह प्रशिक्षण बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों की भूमिका को सशक्त बनाना था। प्रशिक्षण में नटेरन विकासखंड की चयनित 22 ग्राम पंचायतों से 60 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 5 पर्यवेक्षक सहभागी बने।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बाल एवं महिला हितैषी ग्राम पंचायत की अवधारणा, उद्देश्य एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। सत्रों में जेंडर समानता, जीवन कौशल विकास, वित्तीय साक्षरता, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, बाल संरक्षण, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग से महिलाओं एवं बच्चों के जीवन स्तर में सुधार लाने के उपाय भी बताए गए।
    महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी नटेरन  अंबिका दत्त डंगवाल एवं समन्वयक  अरविंद मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षकों ने व्यवहारिक उदाहरणों, समूह चर्चा एवं संवादात्मक पद्धति से विषयों को सरल बनाया तथा फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान पर मार्गदर्शन दिया।
   प्रशिक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया गया कि वे केवल सेवा प्रदाता नहीं, बल्कि समुदाय में सकारात्मक परिवर्तन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके माध्यम से महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सकता है तथा बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है।
   अंत में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का प्रभावी उपयोग कर ग्राम पंचायतों को वास्तविक रूप से बाल एवं महिला हितैषी बनाया जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज