गौ हत्या मामले में उबाल, गौ माता को राष्ट्रीय पशु बनाने की मुस्लिम समाज ने उठाई मांग सोंपा ज्ञापन - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 31 जनवरी 2026

गौ हत्या मामले में उबाल, गौ माता को राष्ट्रीय पशु बनाने की मुस्लिम समाज ने उठाई मांग सोंपा ज्ञापन

गौ हत्या मामले में उबाल, गौ माता को राष्ट्रीय पशु बनाने की मुस्लिम समाज ने उठाई मांग

भोपाल
 राजधानी भोपाल में गौ माता की हत्या और गौ मांस से जुड़े मामले को लेकर माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इस प्रकरण में महापौर के इस्तीफे और असलम चमड़ा सहित संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार, 31 जनवरी 2026 को मुस्लिम समाज भी सड़कों पर उतरा।
भोपाल में शनिवार को एक अनोखा और शांतिपूर्ण प्रदर्शन देखने को मिला, जहां मुस्लिम समाज के लोगों ने गौ माता को सब्जी खिलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने इस प्रतीकात्मक विरोध के जरिए यह संदेश दिया कि गौ माता की हत्या किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है और यह मुद्दा इंसानियत व कानून से जुड़ा है, न कि किसी धर्म विशेष से।
प्रदर्शन के दौरान महापौर से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की गई। साथ ही असलम चमड़ा और उसके साथी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने की भी मांग उठाई।
इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में मो शावर एवं मुजाहिद सिद्दीकी भी मौजूद रहे। इन दोनों ने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।
फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज