एसजीएस ग्राउंड गंजबासौदा में सांसद खेल महोत्सव का विधानसभा स्तरीय भव्य समापन - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 23 जनवरी 2026

एसजीएस ग्राउंड गंजबासौदा में सांसद खेल महोत्सव का विधानसभा स्तरीय भव्य समापन

विदिशा, दिनांक 23 जनवरी 2026
खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का बासौदा विधानसभा स्तरीय भव्य समापन एसजीएस ग्राउंड, गंजबासौदा में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बासौदा विधायक हरि सिंह रघुवंशी, कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे, विदिशा विधायक मुकेश टंडन, नगर पालिका अध्यक्ष, बासौदा समेत अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने विजेताओं को व्यक्तिगत रूप से मेडल और शील्ड प्रदाय की। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि सांसद खेल महोत्सव का फायनल समापन कार्यक्रम रायसेन में एक एवं दो फरवरी को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने खेलों को जीवन का अतिमहत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए उन्होंने ग्रामीणों क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना है। समापन अवसर पर विधानसभा स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बालक एवं बालिका वर्ग में खेला गया। इसमें बासौदा नगर मंडल विजेता एवं बासौदा ग्रामीण मंडल उपविजेता रहा, जबकि ग्यारसपुर मंडल ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार विधानसभा स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के बालक वर्ग के फाइनल मैच में बासौदा नगर मंडल विजेता एवं त्योंदा मंडल उपविजेता रहा, जबकि सिरनौटा मंडल ने तृतीय स्थान हासिल किया। जिला अधिकारी प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि 17 नवंबर से 27 दिसंबर तक मंडल स्तरीय क्रिकेट एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इससे पूर्व 101 ग्राम पंचायत स्तर पर रस्साकसी, चेयर रेस एवं नींबू रेस जैसी खेल प्रतियोगिताएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं। इस प्रकार ग्रामीण स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया गया। इन प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नूर जहां बानो मंसूरी की प्रमुख भूमिका रही। प्रतियोगिताओं का संचालन रेफरी स्वतंत्र जैन, राहुल विश्वकर्मा, चेतन माथुर, गजेंद्र डांगी, रूबी मंसूरी, रूपेश अहिरवार, मलखान बघेल, कपिल गौड, अभिषेक शर्मा सहित अन्य रेफरियों द्वारा किया गया। अंपायर के रूप में अनय शर्मा, अर्जुन बघेल, घनश्याम, राहुल यादव, मुदित पौराणिक एवं नमन रघुवंशी उपस्थित रहे। समापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, पत्रकार, विभिन्न विद्यालयों से पधारे प्राचार्य एवं जन-गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को आगे लाने का सराहनीय प्रयास किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज