ऐलक गौरब सागर महाराज के संघ सानिध्य में तीन दिवसीय महोत्सव दिनांक 15 जनबरी से 17 जनबरी तक - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 13 जनवरी 2026

ऐलक गौरब सागर महाराज के संघ सानिध्य में तीन दिवसीय महोत्सव दिनांक 15 जनबरी से 17 जनबरी तक

विदिशा,
संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य एवं आचार्य गुरुदेव समयसागर महाराज के आज्ञानुवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि श्री संभव सागर महाराज  मुनि श्री निस्सीम सागर महाराज मुनि श्री संस्कार सागर महाराज के एवं ऐलक गौरब सागर महाराज के संघ सानिध्य में तीन दिवसीय महोत्सव दिनांक 15 जनबरी से 17 जनबरी तक 
शीतलधाम विदिशा में संपन्न होंने जा रहा है। जैन समाज के प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया 15 जनबरी को प्रातः7 बजे श्री शांतिनाथ जिनालय स्टेशन जैन मंदिर से भगवान शीतलनाथ स्वामी की रथयात्रा मुनिसंघ के साथ निकाली जायेगी जो कि नगर के प्रमुख मार्गो से धर्म की प्रभावना करते हुये शीतलधाम पर पहुंचेगी यंहा पर भगवान श्री शीतलनाथ स्वामी का 1008 कलशों से अभिषेक किया जायेगा तथा मुनि श्री की देशना का लाभ मिलेगा
16 जनबरी को प्रातः श्री शीतलनाथ विधान जो कि मुनि श्री निस्सीम सागर महाराज द्वारा लिखा गया है उसका विमोचन होगा तथा प्रथमवार यह विधान शीतलधाम पर किया जायेगा इसके साथ 17 जनबरी को शीतलधाम में विराजमान विदिशा नगर के इष्ट देवता भगवान आदिनाथ स्वामी वर्रो बाले बाबा का मोक्षकल्याणक के अवसर पर मस्तकाभिषेक एवं सामुहिक पूजन तथा निर्वाण लाड़ू चड़ाया जावेगा। प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया मध्यप्रदेश में एक मात्र स्थान विदिशा भद्दिलपुर है जो कि। दंसवे तीर्थंकर भगवान श्री शीतलनाथ स्वामी के गर्भ जन्म तप तथा केवलज्ञान कल्याणक भूमी है आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से यंहा पर विशाल समवसरण मंदिर जो कि समस्त भारत का सबसे बड़ा ऐतिहासिक समवसरण होगा उपरोक्त मंदिर की नींव 2008 में पूज्य आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज स संघ सानिध्य में रखी गई थी वह पूर्णतः की ओर है, इसके साथ साथ भू गर्भ से प्राप्त श्री आदिनाथ भगवान जो कि ग्राम बर्रों से प्राप्त हुये थे एवं आचार्य गुरुदेव के संघ सानिध्य में 2008 में शीतलधाम में प्रतिष्ठित किये गये उनका विशाल पाषण का जिनालय भी तैयार हो चुका है।तथा तीसरा विशाल सहस्त्रकूट जिनालय निर्माणाधीन है। उपरोक्त कार्यक्रम में स्वर्णप्राशन कार्यक्रम की टीम घर घर पहुंच कर "वर्रो वाले बाबा की पाती"  जैन समाज के घर घर पहुंचा रहे है। प्रातःप्रवचन सभा में वर्रो वाले बाबा भगवान आदिनाथ स्वामी आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर जी महाराज, एवं आचार्य श्री समयसागर महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर धर्म सभा का शुभारंभ करते हुये पत्रकार रबि जैन भोपाल एवं विदिशा के गुरु भक्त इस अवसर पर गुरुभक्त संजय जैन मामा, अनिरुद्ध सराफ,राजेश जैन जनरल, मुनिसेवकसुनील मेमसाब, मुकेश जैन बड़ाघर,अनिल जैन गृहस्थी, सहित श्री शीतल विहार न्यास के अध्यक्ष सचिन जैन महामंत्री मोहन नमकीन, एवं श्री सकल दि. जैन समाज के अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, महामंत्री प्रदीप जैन सहित समस्त महिलामंडलों सम्रग पाठशाला समिति एवं मुनिसेवक संघ के समस्त पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से तीन दिवसीय  कार्यक्रम में पधारने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज