*केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे सांसद खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल
गंजबासौदा–
भारत सरकार में केंद्रीय कृषि व ग्रामीण मंत्री स्थानीय सांसद शिवराज सिंह चौहान सांसद खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम में भाग लेने प्रातः 11 बजे पंजाब मेल एक्सप्रेस से बासौदा आयेंगे
सांसद खेल महोत्सव में कब्बडी के फाइनल मैच में शामिल होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत होने वाले विवाह समारोह में भी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री स्थानीय तारण तरण जैन पाठशाला में प्रारंभ होने वाले विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भी शुभारंभ करेंगे उसके बाद मंडीदीप के लिए रवाना होंगे,
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें