हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन बाल रूप में हुए सभी भगवानों के दर्शन,कहीं, श्री राम, जगदीश स्वामी तो कहीं राधा रानी। - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 21 जनवरी 2026

हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन बाल रूप में हुए सभी भगवानों के दर्शन,कहीं, श्री राम, जगदीश स्वामी तो कहीं राधा रानी।

नगर में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन
 बाल रूप में हुए सभी भगवानों के दर्शन,कहीं, श्री राम, जगदीश स्वामी तो कहीं राधा रानी।

गंज बासौदा,
 नगर के तारण तरण पाठशाला परिसर में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर की 11 बस्तियों मोहल्ले से निकली कलश यात्राओं का पावन संगम जय स्तंभ चौक पर देखने को मिला। भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
शोभायात्रा जय स्तंभ चौक से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक, नेहरू चौक, स्टेशन रोड एवं मिल रोड से होती हुई तारण तरण पाठशाला परिसर पहुँची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। विशेष आकर्षण का केंद्र बच्चे रहे, जो भगवान श्री राम जगदीश स्वामी, राधा रानी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक वेशभूषा में नजर आए
इस दौरान जगतगुरु वेदांती जी महाराज वगघी पर विराजमान होकर चल समारोह के माध्यम से आयोजन स्थल पहुँचे, जहाँ उन्होंने श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया। सायं 4 बजे सनातन धर्म की प्रमुख पीठ रामानंदाचार्य भगवान परंपरा से जगद्गुरु डॉ. राम कमलाचार्य वेदांती जी महाराज ने पावन उद्बोधन एवं आशीर्वचन प्रदान किया। अपने संबोधन में उन्होंने समाज में एकता, समरसता और सनातन मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर समरसता भोज भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज