अपहरण व मारपीट का सनसनीखेज मामला : थाना मुरवास पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई*
अपहरण कर पहाड़ी पर ले जाकर मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कार व धारदार हथियार जप्त
कुरवाई/
फरियादी संतोष धाकड़, निवासी ग्राम शहरखेड़ा, थाना मुरवास द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 12.01.2026 को शाम करीब 06:30 बजे ग्राम शहरखेड़ा में चौकीदार के घर के सामने 02 सफेद रंग की गाड़ियों से कुछ लोग आए, जिनमें मनीष धाकड़ एवं दीपक धाकड़ शामिल थे, जिन्हें वह पूर्व से जानता है। आरोपियों ने फरियादी के साथ गाली-गलौच करते हुए जबरन गाड़ी में बैठाया, मारपीट की तथा उसे महानीम चौराहा की पहाड़ी पर ले जाकर यह कहते हुए जान से मारने की धमकी दी कि उसने उनके भाई का एक्सीडेंट किया है। वहां डंडों एवं हाथ-मुक्कों से मारपीट करने से फरियादी को शरीर में कई स्थानों पर चोटें आईं।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मुरवास में अप.क्र. 06/2026, धारा 140(1), 296(बी), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के गंभीर अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर अपहरण के 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
*पुलिस की कार्रवाई:
अपराध की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे के नेतृत्व में थाना प्रभारी मुरवास उप निरीक्षक लक्ष्मण डावर द्वारा गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी दीपक धाकड़ सहित 02 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी दीपक धाकड़ से घटना में प्रयुक्त टाटा पंच कार एवं एक चाकू जप्त किया गया है।
👉दीपक धाकड़ पिता रमेश धाकड़, उम्र 23 वर्ष, निवासी महानीम चौराहा, थाना शमशाबाद
👉राजकुमार धाकड़ पिता गुमानी लाल धाकड़, उम्र 26 वर्ष, निवासी बरखेड़ा घोसी, थाना मुरवास
👉ऋषि शर्मा पिता बलराम शर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी महानीम चौराहा, थाना शमशाबाद
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें