जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश ने किया नव वर्ष पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन शामिल हुए जिले के पत्रकार - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 5 जनवरी 2026

जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश ने किया नव वर्ष पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन शामिल हुए जिले के पत्रकार

 जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश ने किया नव वर्ष पत्रकार मिलन समारोह आयोजित 

जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश (jump) गंज बासौदा इकाई का नव वर्ष पत्रकार, जनप्रतिनिधि, पुलिस , प्रशासन मिलन  समारोह में हुआ सम्मान
गंजबासौदा ,
पत्रकार समाज का आईना है पत्रकारों के हित में  संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। उक्त उद्गार मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरिसिंह रघुवंशी ने स्थानीय विश्राम गृह में जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश (JUMP)  ब्लॉक इकाई  द्वारा आयोजित नव वर्ष पत्रकार मिलन समारोह के अवसर पर कही। 
 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष और चैनल हेड डॉ अरुण सक्सेना ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी कहा  संगठन आपकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में  जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह रघुवंशी, वरिष्ठ पत्रकार सौदान सिंह यादव, वरिष्ठ पत्रकार गोविंद नायक, सतनारायण शर्मा, राजेश माथुर, यशपाल , के एस  यादव,  मनोज श्रीवास्तव, नरेंद्र नामदेव, सुरेंद्र पस्तोर, हरीश भावसार,विजय रघुवंशी,अशोक वैरागी, गजेन्द्र औचित्य ओ पी चौरसिया, समाजसेवी कांतिभाई शाह, एसडीओपी शिखा भलावी, जनसंपर्क अधिकारी बी डी अहिरवार, देहात थाना प्रभारी मनोज दुबे, सिटी थाना प्रभारी संजय वेदियां उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर  पर प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अरुण सक्सेना ने सभी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।  , बही प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अरुण सक्सेना  आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक इकाई की कार्यकारणी घोषित कर पदाधिकारियों और सदस्यों को कार्ड वितरित किए गए बही  जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश (J U M P) के प्रांतीय अध्यक्ष  डॉ अरुण सक्सेना ने क्षेत्रीय विधायक हरिसिंह रघुवंशी का स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र भेंट किया जिसका वाचन कार्यक्रम आयोजक एवं ब्लॉक अध्यक्ष अभिनय श्रीवास्तव ने किया। बही  सभी अतिथियों का भगवान नीलकंठेश्वर महादेव स्मृति चिन्ह से सम्मान किया। कार्यक्रम में जिले के ब्लॉक अध्यक्षों सहित नगर के पत्रकार संगठनों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया और गुना के प्रथम जिलाध्यक्ष  स्व मुकेश सक्सेना की स्मृति में  आयोजित पुरस्कार मनोज लाल अहिरवार आरोन को दिया गया। बही नगर के समाजसेवी गणेश राम रघुवंशी को लंदन वर्ल्ड रिकॉर्ड और राज्य गौरव सम्मान प्राप्त होने पर मंच से स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। अंत में ब्लॉक इकाई अध्यक्ष अभिनय श्रीवास्तव टीम द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अरुण सक्सेना, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्याम मोहन निगम, प्रांतीय  सचिव राहुल सक्सेना, ग्वालियर संभाग महासचिव रोहित सक्सेना, अंचल सक्सेना संभागीय उपाध्यक्ष ग्वालियर, मनोज लाल अहिरवार विधिक सलाहकार, लक्की श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष आरोन का भगवान नीलकंठेश्वर महादेव स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अभिनय श्रीवास्तव, विजय अरोरा ने और आभार सुरेश कुमार तनवानी ने माना। इस अवसर पर सभी पत्रकार साथी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज