प्राइवेट बैंक कर्मचारी के कथित दुर्व्यवहार से ग्राहक परेशान थाने में की शिकायत
5 दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई
पेशे से पत्रकार भी हैं पीड़ित
गंजबासौदा
प्राइवेट बैंक अधिकारियों के रवैये से जुड़ा एक मामला सामने आया है जहां एक ग्राहक ने बैंक की महिला कर्मचारी पर मोबाइल फोन पर अभद्र अश्लील मर्दों वाली भाषा और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है पीड़ित ग्राहक ने इस संबंध में सिटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है साथ ही बैंक प्रबंधन को भी शिकायत सौंपी गई है जानकारी अनुसार
मामला एक एच डी बी नामक ,प्राइवेट बैंक से लिए गए मोबाइल फाइनेंस लोन से जुड़ा है ग्राहक का आरोप है कि केवल एक किस्त बकाया होने पर बैंक की महिला कर्मचारी ने उससे आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा में बात की एवं जान से मारने की धमकी दी ,पीड़ित का कहना है कि वह अब तक नियमित रूप से किस्तें जमा करता रहा है और किसी भी देरी की स्थिति में निर्धारित फाइन भी अदा करता रहा है ग्राहक के अनुसार कर्मचारी के अचानक आक्रामक व्यवहार से वह मानसिक रूप से आहत हो गया और गहरे तनाव में चला गया इस घटना से आहत होकर उसने सिटी थाने में आवेदन देकर न्याय की मांग की है साथ ही बैंक मैनेजर को दिए गए शिकायती पत्र में संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्राहक के साथ इस तरह की घटना न हो फिलहाल 5 दिन गुजर चुके हैं पीड़ित ने जल्द से जल्द पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित ग्राहक को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें